लखनऊ–अयोध्या हाईवे पर भीषण हादसा: रोडवेज बस 15 फीट नीचे गिरी, 20 यात्री घायल.
लखनऊ–अयोध्या हाईवे पर भीषण हादसा: रोडवेज बस 15 फीट नीचे गिरी, 20 यात्री घायल
लखनऊ–अयोध्या नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र में करीब रात तीन बजे गोरखपुर से दिल्ली जा रही एक रोडवेज बस अंडरपास के पास संतुलन खोकर लगभग 15 फीट नीचे जा गिरी और पलट गई।
हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।
बस में करीब 55 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में लगभग 20 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी संगम कुमार मौके पर पहुंचे और स्वयं राहत एवं बचाव कार्य में जुटे रहे। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।