केकेआर में बांग्लादेशी खिलाड़ी पर आपत्ति उठाने वाले भाजपा नेता संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी, बंगाली भाषा में आया मैसेज.
लखनऊ। मेरठ के भाजपा नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोम के नंबर पर आज सुबह आठ बजे बंगाली भाषा में धमकी का मैसेज मिला है। धमकी भरे मैसेज में न्यूज चैनल को भी उड़ाने की बात कही गई है। संगीत सोम ने केकेआर टीएम में बांग्लादेशी खिलाड़ी का लगातार विरोध किया था और शाहरुख खान को लेकर बयानबाजी की थी।
संगीत सोम ने मेरठ पुलिस को अपने व्हाट्सएप नंबर पर आया बंगाली भाषा का मैसेज और कॉल डिटेल भेजी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में संगीत सोम ने अपने स्क्रीन शॉट्स शेयर किए हैं। इसमें बांग्ला भाषा में उन्हें और न्यूज चैनल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। माना जा रहा है कि यह धमकी उन्हें हाल में बांगलादेशी खिलाड़ी का विरोध करने की वजह से मिली है।
संगीत सोम ने आईपीएल टीम में बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में लेने पर शाहरुख खान को गद्दार कहा था। सोम ने कहा था कि बांग्लादेशी खिलाड़ी को नहीं खेलने देंगे। चारों ओर से विरोध के बाद अब केकेआर ने बांग्लादेशी क्रिकेटर को बाहर कर दिया है। बीसीसीआई ने इस संबंध में केकेआर को निर्देश दिए थे।