आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नेपाल जा रही बस में आग, 45 यात्री थे सवार, ड्राइवर ने सूझबूझ से बचाई सबकी जान.
लखनऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फिरोजाबाद के सिरसागंज में मंगलवार की शाम पर यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। बस में 45 यात्री सवार थे। ड्राइवर की सूझबूझ से सबकी जान तो बच गई, लेकिन सामान जल गया। बस में सवार यात्री अजमेर शरीफ से दर्शन कर नेपाल जा नेपाल जा रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को शाम करीब तीन बजे प्राइवेट बस अजमेर शरीफ से यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही थी। जैसे ही बस थाना सिरसागंज क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे खम्बा संख्या 76 किलोमीटर के समीप पहुंची, तभी बस से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। ड्राइवर चुन्नू मिश्रा ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को साइड में लगाकर यात्रियों को जल्दी से बाहर निकाला। सारे यात्री बच गए, लेकिन उनका सामान पूरी तरह से जल गया।