आगरा मंडल में मालगाड़ी बेपटरी होने से भोपाल रूट की कई ट्रेनें प्रभावित, शताब्दी एक्सप्रेस कैंसिल, कई ट्रेनों के रूट बदले.
भोपाल। आगरा मंडल में एक मालगाड़ी के पटरी से उतर गई। इसके कारण भोपाल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। शताब्दी एक्सप्रेस जहां निरस्त कर दी गई है, वहीं कई ट्रेनों का रूट बदला गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में मथुरा-पलवल ट्रैक पर वृंदावन रोड और अझई स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। यह दुर्घटना मंगलवार देर रात हुई। मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा वृंदावन रोड और अझाई स्टेशन के बीच हुआ। इस रूट पर सभी ट्रेनों के संचालन को रोक दिया गया। इस वजह से रानी कमलापति-नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस की आज एक ट्रिप कैंसिल कर दी है। भोपाल के आरकेएमपी रेलवे स्टेशन से यह दोपहर 3.25 बजे चलती है और रात 11.50 बजे नई दिल्ली पहुंचती है।
कई ट्रेनों के रूट बदले
- गाड़ी संख्या 12722 हजरत निजामुद्दीन–हैदराबाद एक्सप्रेस वाया नई दिल्ली-दिल्ली-छाता-मितावली-आगरा/बयाना होते हुए चल रही है।
-गाड़ी संख्या 12804 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस वाया निजामुद्दीन-छाता-मितावली-आगरा होते हुए चल रही है।
- गाड़ी संख्या 12708 हजरत निजामुद्दीन-तिरुपति एक्सप्रेस वाया निजामुद्दीन-छाता-मितावली-आगरा होते हुए चल रही है।
- गाड़ी संख्या 12138 फिरोजपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस वाया नई दिल्ली-छाता-मितावली-आगरा होते हुए पहुंचेंगी।
-गाड़ी संख्या 12618 हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस वाया निजामुद्दीन-छाता-मितावली-आगरा होते हुए चल रही है।
-गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस वाया मेरठ सिटी-किरोली-मितावली-आगरा होते हुए चल रही है।
-गाड़ी संख्या 12156 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति भोपाल एक्सप्रेस वाया निजामुद्दीन-नई दिल्ली-दिल्ली-छाता-मितावली-आगरा होते हुए चल रही है।
-गाड़ी संख्या 12628 नई दिल्ली-बैंगलुरू कर्नाटका एक्सप्रेस वाया निजामुद्दीन-नई दिल्ली-दिल्ली-छाता-मितावली-आगरा होते हुए चल रही है।
-गाड़ी संख्या 12622 नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस वाया निजामुद्दीन-दिल्ली-गाजियाबाद-छाता-मितावली-आगरा होते हुए चल रही है।
-गाड़ी संख्या 12486 श्री गंगानगर-हुजूर साहेब नांदेड एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-अलवर-मथुरा होते हुए चल रही है।