यूएन के पीसकीपर्स पर गोली चलाना बंद करें;अमेरिका की इजराइल को हिदायत .
यूएन के पीसकीपर्स पर गोली चलाना बंद करें;अमेरिका की इजराइल को हिदायत
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसराइल से लेबनान में हिजबुल्लाह के साथ लड़ाई के दौरान संयुक्त राष्ट्र संघ के पीसकीपर्स पर गोलीबारी बंद करने के लिए कहा है.पिछले 48 घंटों के दौरान संयुक्त राष्ट्र संघ के पीसकीपर्स पर गोलीबारी की दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं.शुक्रवार को इसराइली सेन ने कहा कि इस घटना के लिए उनके ही सैनिक जिम्मेदार थे. गोलीबारी की घटना के दौरान लेबनान में तैनात संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल के दो श्रीलंकाई सैनिक घायल हो गए थे.

आईडीएफ के मुताबिक, नाकोउरा में यूनिफिल बेस के पास काम कर रहे इजराइली सैनिकों ने खतरे का अंदेशा होने पर गोली चलाई थी. हालांकि इजराइली सेना का कहना है कि इस पूरी घटना की गहनता से जांच की जाएगी.
फ्रांस , इटली और स्पेन जैसे देशों ने इस घटना को लेकर इजराइल की कड़ी निंदा की है. इन तीनों ही देशों ने एक संयुक्त बयान जारी किया है, जिसमें इजराइल की कार्रवाई को पूरी तरह से गलत बताया गया.
वहीं श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने भी कहा है कि वह आईडीएफ की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करता है, जिसमें कि उसके दो सैनिक घायल हुए हैं.