हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजराइली हमले जारी.
हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजराइली हमले जारी
इजराइली सेना ने कहा है कि लेबनान की ओर से अफु़ला और उत्तरी इजराइल की घाटियों पर हमले के जवाब में उसने लेबनान में हिजबुल्लाह के और भी कई दर्जन ठिकानों को निशाना बनाया है.
इजराइली सेना ने कहा है कि उसके लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर हमले किए हैं. इसके अलावा उसने इन इलाकों में रॉकेट लॉन्चर भी दागे हैं.

इस बीच लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने कहा है कि अब वे संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने न्यूयॉर्क जा रहे हैं. पहले मिकाती ने इजराइली हमलों के मद्देनजर ये यात्रा रद्द कर दी थी.
उधर इजराइली सेना ने कहा कि उसे भरोसा है कि उसने हथियारों के गोदाम वाली इमारतों पर हमला किया है.इजराइल ने कहा है कि उसने लेबनान में हिजबुल्लाह के 1300 से अधिक ठिकानों पर हमले किए हैं. इनमें से लगभग 500 लोगों की मौत हो गई है

इससे पहले कल रात से उत्तरी इजराइल में हिजबुल्लाह के रॉकेट हमले की चेतावनी देते सायरन गूंजते रहे.
हिजबुल्लाहने कहा, उसने इजराइल के बंदरगाह शहर हाइफा और दो और जगहों पर रॉकेट से हमले किए थे.
बताया गया कि 2006 के बाद इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच सबसे भयावह संघर्ष है.