रूस में 22 पर्यटकों को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर लापता.
रूस में 22 पर्यटकों को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर लापता
रूस के पूर्वी क्षेत्र में कामचत्का प्रायद्वीप पर 22 लोगों को लेकर जा रहा एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है. यह हेलीकॉप्टर पर्यटकों को लेकर जा रहा था.प्राचीन वचकाजेत्स ज्वालामुखी से उड़ान भरने के तुरंत बाद ये रडार से गायब हो गया.यह इलाका अपने खूबसूरत जंगली नजारों के लिए जाना जाता है.

रूसी अधिकारियों का कहना है कि इस इलाके में घने कोहरे और खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को खोजने में बाधा आ रही है.
रूस के सुदूर पूर्व इलाके में अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं. यहां आबादी कम है और मौसम भी खराब रहता है.तीन साल पहले खराब मौसम की वजह से कामचत्का में एक हेलीकॉप्टर हादसाग्रस्त हो गया था, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी.
Article By :
Abhilash Shukla