अरब सागर में बढ़ा तनाव : अमेरिकी युद्धपोत के पास आते ही ईरानी ड्रोन को एफ-35 जेट ने किया मार गिराया.
अरब सागर में बढ़ा तनाव : अमेरिकी युद्धपोत के पास आते ही ईरानी ड्रोन को एफ-35 जेट ने किया मार गिराया
अमेरिकी सेना के मुताबिक अरब सागर में एक ईरानी ड्रोन को उस समय मार गिराया गया, जब वह “आक्रामक तरीके से” अमेरिकी विमानवाहक पोत के करीब पहुंच रहा था। बताया गया कि एफ-35सी स्टेल्थ फाइटर जेट ने पोत और उस पर मौजूद कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आत्मरक्षा में इस ड्रोन को निशाना बनाया।
घटना के समय यह अमेरिकी युद्धपोत ईरान के तट से लगभग 500 मील दूर था। ड्रोन किस उद्देश्य से पोत की ओर बढ़ रहा था, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इस कार्रवाई में न तो किसी अमेरिकी सैन्य उपकरण को नुकसान पहुंचा और न ही किसी सैनिक के घायल होने की सूचना है।
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब अमेरिका मध्य पूर्व क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा है और ईरान के साथ उसका तनाव चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि यदि ईरान परमाणु समझौते पर बातचीत के लिए आगे नहीं आता, तो उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई की जा सकती है।