बांग्लादेश में राजनीतिक भूचाल: शेख़ हसीना के समर्थन में अवामी लीग का देशव्यापी आंदोलन .
बांग्लादेश में राजनीतिक भूचाल: शेख़ हसीना के समर्थन में अवामी लीग का देशव्यापी आंदोलन
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना की अवामी लीग पार्टी ने 30 नवंबर तक देशभर में विरोध प्रदर्शनों का आह्वान किया है।

17 नवंबर को इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने 78 वर्षीय शेख हसीना और तत्कालीन गृह मंत्री असदुज्जमां ख़ान कमाल को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी।
अवामी लीग ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर आरोप लगाया कि ट्रिब्यूनल का फ़ैसला मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार की राजनीतिक साज़िश का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हसीना और उनकी पार्टी को अगले साल फरवरी में होने वाले आम चुनावों से दूर रखना है।
पार्टी ने ट्रिब्यूनल को "अवैध" करार देते हुए उसके फ़ैसले को पूरी तरह खारिज किया है और साथ ही मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की मांग उठाई है।
अवामी लीग ने यूनुस और उनके साथियों पर ‘मुक्ति विरोधी’ और ‘राष्ट्र विरोधी गतिविधियों’ में शामिल होने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
उनका कहना है,
"बांग्लादेश में दिखावटी चुनाव की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी क़ीमत पर इसका विरोध किया जाएगा।"