जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध फायरिंग से दहशत: 10 लोगों की मौत, कई घायल.
जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध फायरिंग से दहशत: 10 लोगों की मौत, कई घायल
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शहर के एक टाउनशिप इलाके में अंधाधुंध फायरिंग किए जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के पीछे हमलावर कौन थे और फायरिंग की वजह क्या थी, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचकर मामले की गहन जांच कर रही हैं और हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है। इस घटना ने जोहान्सबर्ग में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।