गाजा में अब तक 70 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए.
गाजा में अब तक 70 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए
गाजा में इजराइली सैन्य कार्रवाई के चलते अब तक 70,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। यह दावा हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया है।
10 अक्टूबर से लागू युद्धविराम के बावजूद हालात शांत नहीं हुए हैं और मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इजराइल का कहना है कि युद्धविराम उल्लंघन के बाद उसने कई हवाई हमले किए, जबकि कई शव अब भी मलबे से निकाले जा रहे हैं।

शनिवार को इजराइली ड्रोन हमले में मारे गए लोगों में दो भाई भी शामिल थे।
इसराइली डिफेंस फ़ोर्स (IDF) के मुताबिक उन्होंने उन दो संदिग्धों को निशाना बनाया जो ‘येलो लाइन’ पार कर चुके थे—वह सीमा जहां तक इजराइल ने अपनी सेना को पीछे हटाने पर सहमति दी थी। यह युद्धविराम अमेरिका की मध्यस्थता से सात हफ़्ते पहले लागू हुआ था।
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि अब तक 70,100 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें से 350 से अधिक मौतें युद्धविराम लागू होने के बाद हुई हैं।
याद रहे, 7 अक्टूबर 2023 को हमास के इजराइल पर हमले में लगभग 1,200 लोगों की मौत हुई थी और 251 लोगों को अगवा किया गया था। इसी के बाद इजराइल ने गाजा में व्यापक सैन्य अभियान शुरू किया था।