किम जोंग-उन का रूस को यूक्रेन युद्ध में 'बिना शर्त समर्थन', 11,000 उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती की आशंका.
किम जोंग-उन का रूस को यूक्रेन युद्ध में 'बिना शर्त समर्थन', 11,000 उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती की आशंका
उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया के अनुसार, नेता किम जोंग-उन ने रूस को यूक्रेन के खिलाफ चल रहे युद्ध में 'बिना शर्त समर्थन' देने की बात कही है। यह बयान उन्होंने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ बैठक के दौरान दिया, जो उत्तर कोरिया के दौरे पर हैं।

किम जोंग-उन ने कहा कि वे 'यूक्रेनी संकट के मूल कारणों से निपटने के लिए रूस द्वारा उठाए गए सभी क़दमों' का समर्थन करते हैं। इस बीच पश्चिमी देशों के अधिकारियों का दावा है कि उत्तर कोरिया ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की सहायता के लिए करीब 11,000 सैनिक भेजे हैं।
ज्ञात हो कि फरवरी 2022 में रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है।
इस मुलाकात की एक वीडियो क्लिप रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अपने टेलीग्राम चैनल पर साझा की है,