तेल ठिकानों पर हमले की चेतावनी, ईरान बोला — ऊर्जा ढांचे पर वार हुआ तो कड़ा जवाब मिलेगा.
तेल ठिकानों पर हमले की चेतावनी, ईरान बोला — ऊर्जा ढांचे पर वार हुआ तो कड़ा जवाब मिलेगा
ईरानी सशस्त्र बलों ने शनिवार को चेतावनी दी कि यदि ईरान के तेल और ऊर्जा ढांचे पर हमला किया गया तो उसका जवाब क्षेत्र में अमेरिका के साथ सहयोग करने वाली तेल कंपनियों के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाकर दिया जाएगा।
यह चेतावनी उस समय सामने आई है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के मुख्य तेल केंद्र खर्ग द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है। यह द्वीप ईरान के लगभग 90 प्रतिशत तेल निर्यात का प्रमुख केंद्र माना जाता है।
ईरान की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यदि देश के तेल और ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया गया, तो उसके जवाब में अमेरिकी हितों से जुड़े तेल और ऊर्जा ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर दिया जाएगा।
ईरानी समाचार माध्यमों के अनुसार सेना के अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय ने बयान जारी कर कहा कि यदि ईरान की ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया गया तो अमेरिका के साथ काम करने वाली कंपनियों के तेल और ऊर्जा ढांचे को तुरंत तबाह कर दिया जाएगा और उन्हें राख के ढेर में बदल दिया जाएगा।