थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर संघर्ष: गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत, कुल संख्या पहुँची छह.
थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर संघर्ष: गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत, कुल संख्या पहुँची छह
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सोमवार-मंगलवार की रात तनाव एक बार फिर बढ़ गया। कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, आधी रात के बाद थाई सेना ने सीमा से लगे बैंटी मीनची प्रांत में गोलीबारी की।

इस हमले में नेशनल हाईवे पर यात्रा कर रहे दो नागरिकों की मौत हो गई। हालिया झड़पों में मरने वालों की कुल संख्या अब छह हो गई है। इससे पहले सोमवार को थाईलैंड ने अपने एक सैनिक की मौत की पुष्टि की थी।
दोनों देश इस संघर्ष के लिए एक-दूसरे को ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं। जुलाई में हुए सीजफ़ायर के बाद यह सबसे गंभीर टकराव माना जा रहा है।