ताइवान पर चीन का सख़्त संदेश: सैन्य अभ्यास खत्म होते ही शी जिनपिंग बोले—“राष्ट्र का एकीकरण रोका नहीं जा सकता”.
ताइवान पर चीन का सख़्त संदेश: सैन्य अभ्यास खत्म होते ही शी जिनपिंग बोले—“राष्ट्र का एकीकरण रोका नहीं जा सकता”
चीन ने बुधवार देर रात ताइवान के आसपास बड़े पैमाने पर आयोजित सैन्य अभ्यास के पूरा होने की घोषणा की। इसके कुछ ही समय बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नए साल के संबोधन में ताइवान को लेकर कड़ा बयान दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकारी चैनल सीसीटीवी पर प्रसारित अपने भाषण में शी जिनपिंग ने कहा,ताइवान स्ट्रेट के दोनों ओर रहने वाले लोग पानी से भी गहरे ख़ून के रिश्ते से जुड़े हैं और राष्ट्र के एकीकरण को रोका नहीं जा सकता।”
गौरतलब है साल 2025 की शुरुआत में भी राष्ट्रपति शी ने ताइवान को लेकर इसी तरह का बयान दिया था, जिससे यह साफ होता है कि चीन इस मुद्दे पर अपने रुख पर कायम है।
दूसरी ओर, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसके आसपास अब भी बड़ी संख्या में चीनी लड़ाकू विमान और नौसैनिक जहाज मौजूद हैं। ऐसे में ताइवान की सेनाएं भी पूरी तरह अलर्ट पर रहेंगी।