दीप्ति शर्मा के ऑलराउंड खेल से भारत की जीत, श्रीलंका 59 रन से पराजित.
दीप्ति शर्मा के ऑलराउंड खेल से भारत की जीत, श्रीलंका 59 रन से पराजित
भारतीय महिला टीम ने वनडे विश्व कप के पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की। दीप्ति शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारत ने श्रीलंका को डकवर्थ-लुईस नियम से 59 रनों से हराया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर में आठ विकेट पर 269 रन बनाए। इस पारी में दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर ने अर्धशतक जड़े।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 45.4 ओवर में 211 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में भी दीप्ति ने कमाल दिखाया और तीन विकेट झटके, जिससे भारत को विश्व कप अभियान की विजयी शुरुआत मिली।