मुनव्वर राणा की बेटी को तीन तलाक देकर घर से निकाला, पुलिस में दर्ज कराया केस.
लखनऊ। दिवंगत शायर मुनव्वर राणा की बेटी हिबा राणा ने तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया हैं। हिबा ने अपनी पति और ससुर पर नामजद एफआईआर दर्ज कराई हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही इनकी डिमांड बढ़ती जा रही थी, जिसे हिबा के घरवालों ने पूरा भी किया है लेकिन हर बार मांग पूरी होने पर नई डिमांड ससुराल पक्ष के द्वारा की जाती रही। विरोध करने पर कई बार मारपीट भी की गई है।
हिबा का आरोप है कि उसके पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। हिबा की तरफ से लखनऊ के सहादतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसएचओ का कहना है कि बीएनएस की गंभीर धाराओंमें मुकदमा दर्ज है जांच की जा रही है। दरअसल मुनव्वर राणा की बेटी यूपी की राजधानी लखनऊ के करीमगंज इलाके की रहती है। उन्होंने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। मुनव्वर राणा की बेटी ने सआदतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।