ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार फेंका 90 मीटर से लंबा थ्रो.
ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार फेंका 90 मीटर से लंबा थ्रो
भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। उन्होंने 85.29 मीटर का थ्रो फेंककर पहला स्थान हासिल किया।
इस प्रतियोगिता में दक्षिण अफ्रीका के डोव स्मिट 84.12 मीटर थ्रो के साथ दूसरे और ग्रेनेडा के एंडर्सन पीटर 83.63 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
नीरज चोपड़ा का यह प्रदर्शन हाल ही में हुए टूर्नामेंटों की एक और कड़ी है। शुक्रवार को उन्होंने पेरिस डायमंड लीग में भी जीत दर्ज की थी। इससे पहले दोहा डायमंड लीग में वे 90 मीटर से अधिक की दूरी तक भाला फेंककर दूसरे स्थान पर रहे थे।
यह पहली बार था जब नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी को पार किया, जो उनके करियर का एक ऐतिहासिक क्षण रहा।