मधुमेह से बचाव के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम सलाह
जीवनशैली में छोटे बदलाव ला सकते हैं बड़ा फर्क
देश में मधुमेह के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है हर आयु वर्ग के लोगों को ये बीमारी अपनी चपेट में ले रही है इसकी गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक जागरूकता पोस्ट के जरिए मधुमेह (डायबिटीज) से बचाव के लिए कुछ जरूरी और प्रभावी उपाय साझा किए हैं। मंत्रालय का मानना है कि यदि आम लोग अपनी जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन करें, तो वे इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

मधुमेह से बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय:
- मीठे खाद्य और पेय पदार्थों का सेवन करें कम
- चीनी युक्त चीजों, मिठाइयों और मीठे पेय पदार्थों से दूरी बनाएं।
- तंबाकू और शराब से पूरी तरह बचें
- ये न केवल मधुमेह का खतरा बढ़ाते हैं, बल्कि शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं।
- नियमित शारीरिक व्यायाम करें
- रोज़ाना कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि जैसे तेज़ चलना, योग या हल्का व्यायाम बेहद फायदेमंद है।
- फल और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं
- पोषक तत्वों से भरपूर आहार मधुमेह के नियंत्रण में मदद करता है।
- वजन को नियंत्रित रखें
- मोटापा डायबिटीज का मुख्य कारण बन सकता है, इसलिए वजन सामान्य सीमा में बनाए रखें।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जोर देकर कहा है कि यदि लोग इन बातों का नियमित रूप से पालन करें, तो डायबिटीज की आशंका को काफी हद तक टाला जा सकता है और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाया जा सकता है।
मधुमेह से बचाव के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम सलाह
जीवनशैली में छोटे बदलाव ला सकते हैं बड़ा फर्क
देश में मधुमेह के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है हर आयु वर्ग के लोगों को ये बीमारी अपनी चपेट में ले रही है इसकी गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक जागरूकता पोस्ट के जरिए मधुमेह (डायबिटीज) से बचाव के लिए कुछ जरूरी और प्रभावी उपाय साझा किए हैं। मंत्रालय का मानना है कि यदि आम लोग अपनी जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन करें, तो वे इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
मधुमेह से बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय:
मीठे खाद्य और पेय पदार्थों का सेवन करें कम
चीनी युक्त चीजों, मिठाइयों और मीठे पेय पदार्थों से दूरी बनाएं।
तंबाकू और शराब से पूरी तरह बचें
ये न केवल मधुमेह का खतरा बढ़ाते हैं, बल्कि शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं।
नियमित शारीरिक व्यायाम करें
रोज़ाना कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि जैसे तेज़ चलना, योग या हल्का व्यायाम बेहद फायदेमंद है।
फल और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं
पोषक तत्वों से भरपूर आहार मधुमेह के नियंत्रण में मदद करता है।
वजन को नियंत्रित रखें
मोटापा डायबिटीज का मुख्य कारण बन सकता है, इसलिए वजन सामान्य सीमा में बनाए रखें।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जोर देकर कहा है कि यदि लोग इन बातों का नियमित रूप से पालन करें, तो डायबिटीज की आशंका को काफी हद तक टाला जा सकता है और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाया जा सकता है।