लुधियाना में आप सरपंच पर हमला, पगड़ी उतारी और 7800 रुपए लूट ले गए, 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर.
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले के हलवारा में एक नगर कीर्तन के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता और गांव के सरपंच सुखविंदर सिंह हलवारा पर लगभग एक दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी पगड़ी थख उतार दी। हमले में सरपंच को गंभीर चोटें आईं हैं।
बताया जाता है कि हमलावरों ने सरपंच की जेब से उनकी मुहर और 7,800 रुपयए भी लूट लिए। सरपंच की शिकायत पर 17 हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इनमें से पांच के नाम हैं, बाकी अज्ञात हैं। सरपंच का आरोप है कि कुछ लोगों ने दुश्मनी के कारण उन पर हमला किया। सरपंच सुखविंदर सिंह हलवारा ने पुलिस को बताया कि नगर कीर्तन के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और झूठी अफवाहें फैलाने से रोका था। इससे हमलावरों और उनके साथियों को उन पर हमला करने के लिए उकसाया गया। हमलावरों ने मुक्कों और भारी लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया।
पुलिस ने सरपंच की शिकायत के आधार पर, राजवीर सिंह उर्फ सन्नी, राजविंदर सिंह उर्फ गगना (दोनों भाई), विशाल, जस्सा और हैप्पी सहित 17 से ज्यादा अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सरपंच सुखविंदर सिंह हलवारा ने आरोप लगाया है कि इस हमले में कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का समर्थन प्राप्त लोग शामिल थे।