पीएम मोदी पर सुब्रमण्यम स्वामी का तीखा हमला, ट्रंप का ‘फॉलोअर’ बताकर जताई चिंता.
पीएम मोदी पर सुब्रमण्यम स्वामी का तीखा हमला, ट्रंप का ‘फॉलोअर’ बताकर जताई चिंता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने पीएम मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फॉलोअर बताया है।
पूर्व राज्यसभा सांसद स्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का ट्रंप का अनुसरण करना भारतीय लोकतंत्र और बीजेपी के लिए एक “संभावित खतरा” साबित हो सकता है।
सुब्रमण्यम स्वामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आरएसएस और बीजेपी की जनरल बॉडी को यह तय करना चाहिए कि मोदी को रिटायर किया जाए और उन्हें मार्गदर्शक मंडल में रहने के लिए कहा जाए।”
गौरतलब है कि सुब्रमण्यम स्वामी इससे पहले भी कई मौकों पर बीजेपी नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खुलकर निशाना साधते रहे हैं।