नीति आयोग की बैठक ;ममता बनर्जी के आरोप पर वित्त मंत्री ने दिया जवाब.
नीति आयोग की बैठक ;ममता बनर्जी के आरोप पर वित्त मंत्री ने दिया जवाब
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि नीति आयोग की बैठक में उन्हें बोलने नहीं दिया गया. ममता ने कहा कि उनका माइक बंद कर दिया गया था.
अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ममता बनर्जी के आरोपों पर जवाब दिया है. वित्त मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी झूठ बोल रही हैं.ममता बनर्जी के आरोपों का जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हो रही नीति आयोग की बैठक में भाग लेने ममता बनर्जी पहुंची थी. उन्होंने पश्चिम बंगाल की तरफ से और विपक्ष की तरफ से अपनी बातें रखीं. हम सभी ने उनकी बातें सुनी.

वित्त मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी ने मीडिया में कहा कि उनका माइक बंद कर दिया गया था. यह पूरी तरह से झूठ है. प्रत्येक मुख्यमंत्री को बोलने के लिए उचित समय दिया गया था, अगर वह और बोलना चाहती थीं तो और मुख्यमंत्रियों की तरह अतिरिक्त समय मांग सकती थी.उन्होनें कहा कि ममता बनर्जी का बैठक से आकर यह कहना कि उनका माइक बंद कर दिया गया बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.