दिल्ली में जीआरएपी 3 लागू.
दिल्ली में जीआरएपी 3 लागू
दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को भी वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार गंभीर स्थिति में रही और वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान जीआरएपी 3 प्रतिबंधों को लागू कर दिया गया है.प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने पांचवीं तक के स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं हालांकि ऑनलाइन क्लासेज जारी रहेंगी.

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग सीएक्यूएम ने कहा कि दिल्ली और एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल से चलने वाले वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा.
इस साल अक्टूबर में दिल्ली में एक्यूआई के 300 से ऊपर पहुंच जाने के कारण जीआरएपी-2 लागू कर दिया गया था.

सीएक्यूएम ने दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार से जीआरएपी-3 लागू किए जाने की घोषणा की है.इसके तहत इमारतों के निर्माण ,तुड़ाई,स्टोन क्रशिंग पर प्रतिबंध लगेगा बीएस-3 और बीएस-4 के उत्सर्जन मानकों वाले वाहनों को दिल्ली और एनसीआर के शहरों, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा में चलाने पर प्रतिबंध है.वहीं बीएस-3 और बीएस-4 मानकों वाले चौपहिया वाहनों का दिल्ली में और बाहर से आने पर प्रतिबंध रहेगा.
दिल्ली में केवल इलेक्ट्रिक, सीएनजी और बीएस-6 मानक वाले डीजल वाहनों को चलाने की अनुमति है.दिल्ली में दूसरे राज्यों की उन बसों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, जो इलेक्ट्रिक व्हीकल, सीएनजी या बीएस-6 मानक वाले नहीं हैं.