मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस में पहली बार कोई ट्रांसजेंडर होगा प्रदेश महासचिव, नामांकन का आखिरी दिन कल.
भोपाल। मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए नामांकन मंगलवार तक होना है। पहली बार किसी ट्रांसजेंडर को प्रदेश महासचिव बनाया जाएगा। इसके लिए सीट आरक्षित रखी गई है, लेकिन अभी तक इस कैटेगरी में कोई नामांकन नहीं हुआ है।
उल्लेखनीय है कि इस बार पोर्टल के माध्यम से चुनाव हो रहे हैं। पहले नामांकन की आखिरी तारीख 27 अप्रैल थी, लेकिन पोर्टल में खराबी के कारण इसे 13 मई तक बढ़ा दिया गया है। बताया जा रहा है कि कई जिलों के नामांकन अभी तक नहीं हुए हैं। इसके कारण एक बार फिर नामांकन की तारीख बढ़ने की संभावना है।
43 कार्यकर्ताओं के हुए इंटरव्यू
इस बार यूथ कांग्रेस की गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ता का पूर्व में पदाधिकारी होना जरूरी है। कई ऐसे कार्यकर्ता थे जो चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन क्राइटेरिया से बाहर थे। ऐसे में उनका इंटरव्यू लिया गया। इसके बाद परफॉर्मर लिस्ट जारी की गई। इसमें 43 कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने के लिए मंजूरी दी गई है।
इन कार्यकर्ताओं को मिली मंजूरी
अब्दुल करीब कुरैशी, अभिषेक परमार, आकाश भाटिया, अक्षय दुबे, अनूप सिंह चंदेल, आशीष चौबे, अतीक मंसूरी, अतुल मिश्रा, भारत सिंह अहिरवार, दौलत पटेल, देवेन्द्र सिंह दादू, डॉ मोनिका मांडरे, गीता कड़वे, जावेद पटेल, जयंत सिंह सिकरवार, कुणाल सोलंकी, लोकेन्द्र शर्मा, मंजुल त्रिपाठी, मितेन्द्र दर्शन सिंह, नीरज पटेल, नितिन डेहरिया, प्रमोद सिंह(खरे), प्रियंका केशरवानी, प्रियेश चौकडे़, राहुल मंडलोई, राजीव सिंह, राजवीर कुडिया, रेनुका गांधी, सचिन द्विवेदी, सचिन त्यागी, सौरभ गौतम, शाम्भवी शुक्ला, शावेज खान, शिवराज सिंह यादव, शुभांगना राजे जामनिया, सोनम सिंह, सुषमा कोल, स्वीटी पाटिल, विनय पांडेय, विश्वजीत चौहान, यश अरुण ठक्कर, यश घनघोरिया, योगिता सिंह परिहार।