पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली को टिकट.
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली को टिकट दिया गया है, जबकि नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के भाई दिब्येंदु अधिकारी को भी उम्मीदवार बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने इससे पहले 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। अब तक कुल 255 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है, जबकि 39 सीटों पर अभी भी फैसला बाकी है। नई सूची में निसिथ प्रमाणिक को मथाभांगा, शंकर अधिकारी को चोपड़ा, कौस्तव बागची को बैरकपुर और अरूप चौधरी को कामरहाटी से टिकट मिला है। वहीं रेखा पात्रा को हिंगलगंज, रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण, प्रियंका टिबरेवाल को एंटली और तपस रॉय को मानिकतला से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रामाणिक को माथाभांगा, हॉकी के पूर्व खिलाड़ी भरत छेत्री को कलिम्पोंग, नोमन राय को दार्जलिंग से उम्मीदवार बनाया गया गया है। बिष्णुपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने विस्वजीत खान को मैदान में उतारा है, वहीं जॉयपुर सीट पर बिस्वजीत महतो के नाम का ऐलान किया है।