भारत-न्यूजीलैंड संबंधों में नई प्रगति: कोडशेयर समझौते और रक्षा सहयोग पर जोर.
भारत-न्यूजीलैंड संबंधों में नई प्रगति: कोडशेयर समझौते और रक्षा सहयोग पर जोर
नई दिल्ली में अनंत एस्पेन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने भारत के साथ मजबूत होते रणनीतिक और व्यावसायिक रिश्तों को रेखांकित किया।पीटर्स ने एअर न्यूजीलैंड और एअर इंडिया के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर की जानकारी दी, जिसका उद्देश्य 16 मार्गों पर कोडशेयर समझौतों की संभावनाओं को तलाशना है। इससे दोनों देशों के बीच पर्यटन, शिक्षा और व्यापारिक संबंधों को प्रोत्साहन मिलेगा।
)
उन्होंने कहा कि यह समझौता ज्ञापन भारत और न्यूजीलैंड के बीच बढ़ती निकटता और सहयोग का स्पष्ट संकेत है। इसके साथ ही दोनों देश द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करने की दिशा में भी आवश्यक कदम उठा रहे हैं।
विंस्टन पीटर्स ने यह भी बताया कि न्यूजीलैंड नौसेना इस समय संयुक्त टास्क फोर्स 150 का नेतृत्व कर रही है, जिसका उद्देश्य महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा, और हिंद महासागर तथा अदन की खाड़ी में आतंकवाद, तस्करी और समुद्री डकैती का मुकाबला करना है। इस मिशन में भारत की सक्रिय भूमिका को उन्होंने बढ़ते रणनीतिक सहयोग का मजबूत संकेत बताया।उन्होंने कहा कि भारत आज वैश्विक भू-राजनीतिक ताकत के रूप में उभर रहा है और न्यूजीलैंड इस साझेदारी को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।