मुंबई-गोवा हाइवे पर बड़ा हादसा, नदी में गिरने से 5 लोगों की मौत, किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे.
मुंबई। महाराष्ट्र में सोमवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रत्नागिरी के खेड़ के पास मुंबई-गोवा हाईवे पर जगबूदी नदी के पुल से एक तेज रफ्तार कार 100-150 फीट नीचे गिर गई। इससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। सभी लोग एक अंतिम संस्कार के लिए मुंबई से देवरुख जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसे क्रेन की मदद से निकाला गया। चालक और एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या तकनीकी खराबी के चलत।