वी. नारायणन बने इसरो के नए चेयरमैन, दो साल का कार्यकाल तय.
रॉकेट साइंटिस्ट वी. नारायणन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। मंगलवार को उन्हें अंतरिक्ष विभाग का सचिव भी बनाया गया। नारायणन मौजूदा इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल अगले सप्ताह समाप्त हो रहा है।
भारत सरकार के एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, "कैबिनेट की नियुक्ति कमिटी ने लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर, वालिमाला के डायरेक्टर वी. नारायणन को अंतरिक्ष विभाग और अंतरिक्ष आयोग के सचिव के तौर पर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल दो साल के लिए तय किया गया है।"
गौरतलब है कि अंतरिक्ष विभाग के सचिव ही इसरो के चेयरमैन का कार्यभार संभालते हैं।