अमेरिका की वैक्सीन एडवाइज़री कमेटी ने सभी वयस्कों को कोविड-19 वैक्सीन की सिफ़ारिश रोकने के पक्ष में वोट किया.
अमेरिका की वैक्सीन एडवाइज़री कमेटी ने सभी वयस्कों को कोविड-19 वैक्सीन की सिफ़ारिश रोकने के पक्ष में वोट किया
अमेरिका की एक अहम वैक्सीन एडवाइजरी कमेटी ने अब सभी वयस्कों को कोविड-19 वैक्सीन लेने की सालाना सिफ़ारिश न करने के पक्ष में वोट किया है। महामारी के बाद से यह वैक्सीन ज़्यादातर लोगों के लिए नियमित रूप से लेने के लिए आधिकारिक रूप से मंज़ूर थी।
एडवाइजरी कमेटी ऑन इम्युनाइज़ेशन प्रैक्टिसेज (ACIP) ने दो दिन की बैठक के बाद मामूली अंतर से कोविड वैक्सीन की व्यापक सिफ़ारिश को समाप्त करने का निर्णय लिया। अब 65 साल से ऊपर के लोगों को ही यह टीका लेने की सलाह दी जाएगी। हालांकि, पैनल ने कहा है कि लोग अपने डॉक्टर से परामर्श कर व्यक्तिगत फ़ैसला ले सकते हैं।

बैठक में अन्य वैक्सीन पर भी अहम निर्णय लिए गए। कमेटी ने खसरा, मम्प्स, रूबेला और चिकनपॉक्स (MMRP) के संयुक्त टीके पर अपनी सिफ़ारिशें बदलीं, जबकि हेपेटाइटिस बी वैक्सीन पर मतदान को फिलहाल टाल दिया गया।