अमेरिका-कनाडा व्यापार वार्ता पर विराम: ट्रंप ने लगाए टेक टैक्स पर आरोप, नए टैरिफ का ऐलान जल्द.
अमेरिका-कनाडा व्यापार वार्ता पर विराम: ट्रंप ने लगाए टेक टैक्स पर आरोप, नए टैरिफ का ऐलान जल्द
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के साथ व्यापार वार्ता को 'तुरंत' समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि कनाडा अमेरिकी टेक कंपनियों को निशाना बनाकर उन पर टैक्स लगाने की तैयारी कर रहा है, जो अमेरिका के हितों के खिलाफ है।

ट्रंप का कड़ा रुख
ट्रंप ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब दोनों देश जुलाई के मध्य तक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में आगे बढ़ रहे थे। लेकिन शुक्रवार को ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी टेक कंपनियों पर लगाए गए संभावित टैक्स के कारण वह कनाडा के साथ बातचीत अब और नहीं जारी रखेंगे।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा हम कनाडा के साथ व्यापार पर सभी चर्चाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर रहे हैं।"
ट्रंप ने यह भी कहा कि वे अगले सप्ताह नए टैरिफ की घोषणा करेंगे और
हम कनाडा को अगले सात दिनों के अंदर बता देंगे कि अमेरिका के साथ व्यापार करने के लिए उन्हें कितना टैक्स देना होगा।"
'ट्रेड वॉर' की पृष्ठभूमि
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल की शुरुआत से ही आक्रामक व्यापार नीति अपनाई थी, जिसमें 'अमेरिका फर्स्ट' को प्राथमिकता दी गई। इसके चलते अमेरिका और कनाडा के बीच कई बार टैरिफ युद्ध देखने को मिले, जहां दोनों देशों ने एक-दूसरे के उत्पादों पर शुल्क लगाए।
कनाडा की प्रतिक्रिया
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ट्रंप के रुख के बावजूद बातचीत जारी रखने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा हम कनाडा के लोगों के हित में इन वार्ताओं को जारी रखेंगे।"
ट्रंप के इस अचानक फैसले से अमेरिका-कनाडा व्यापार संबंधों में तनाव एक बार फिर गहरा गया है। आगामी सप्ताह में ट्रंप के द्वारा घोषित किए जाने वाले नए टैरिफ और कनाडा की प्रतिक्रिया पर सभी की निगाहें टिकी होंगी। यह घटनाक्रम आने वाले दिनों में उत्तर अमेरिकी व्यापार व्यवस्था पर गहरा असर डाल सकता है।