ईरान पर रिपोर्ट के बाद ट्रंप का जवाब: 'बॉम्ब ईरान' वीडियो शेयर कर बोले- न्यूक्लियर ठिकाने तबाह हो चुके हैं.
ईरान पर रिपोर्ट के बाद ट्रंप का जवाब: 'बॉम्ब ईरान' वीडियो शेयर कर बोले- न्यूक्लियर ठिकाने तबाह हो चुके हैं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में आई एक रिपोर्ट के जवाब में सोशल मीडिया पर एक विवादास्पद वीडियो साझा किया है। रिपोर्ट में कहा गया था कि अमेरिकी हमलों के बावजूद ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह नष्ट नहीं हुआ है।

ट्रंप ने यह वीडियो ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, जिसकी लंबाई करीब 60 सेकेंड है। इसमें बी-2 बॉम्बर फाइटर जेट्स को आसमान में उड़ते और बम गिराते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो में एक गाना बज रहा है, जिसमें बार-बार "बॉम्ब ईरान" शब्द दोहराए जा रहे हैं।
इससे पहले लीक हुई पेंटागन की शुरुआती ख़ुफ़िया रिपोर्ट में कहा गया था कि अमेरिकी हमलों से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह रोका नहीं जा सका, बल्कि केवल कुछ महीनों की देरी हुई है।
रिपोर्ट के जवाब में ट्रंप ने सीएनएन और न्यूयॉर्क टाइम्स पर हमला करते हुए कहा, "ये दोनों मीडिया हाउस फेक न्यूज़ फैला रहे हैं और इतिहास के सबसे सफल सैन्य हमलों में से एक को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। ईरान के परमाणु ठिकाने पूरी तरह तबाह हो चुके हैं