ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान — जितनी जरूरत होगी, उतना चलेगा संघर्ष.
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान — जितनी जरूरत होगी, उतना चलेगा संघर्ष
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान ईरान के साथ चल रहे युद्ध पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
जब उनसे पूछा गया कि यह युद्ध कितने समय तक चलेगा, तो उन्होंने कहा, “मैं आपको यह नहीं बता सकता। मेरे पास अपना एक अंदाज़ा है, लेकिन उससे क्या फ़ायदा? यह संघर्ष उतने समय तक चलेगा जितना जरूरी होगा। ईरान को बुरी तरह तबाह कर दिया गया है।”
इससे पहले भी ट्रंप कह चुके हैं कि यह युद्ध तभी समाप्त होगा जब ईरान बिना शर्त आत्मसमर्पण करेगा।
जब पत्रकारों ने उनसे इसका अर्थ पूछा, तो उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि ईरान की नौसेना, वायुसेना और उसकी ज़्यादातर सैन्य क्षमता लगभग समाप्त हो चुकी है।
उन्होंने कहा, “इसका सीधा मतलब है कि हम ऐसी स्थिति में हैं जैसी पहले कभी नहीं देखी गई।”
पत्रकारों ने उनसे यह भी पूछा कि ईरान के ख़िलाफ युद्ध को लेकर उनके लक्ष्य और इजराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के लक्ष्य क्या एक जैसे हैं।
इस पर ट्रंप ने जवाब दिया, मुझे लगता है कि वे थोड़ा अलग हो सकते हैं। लेकिन वह भी आपको बताएंगे कि दुनिया ने अमेरिका जैसी ताकत पहले कभी नहीं देखी।