होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका का दावा—ईरान के 16 माइन बिछाने वाले जहाज तबाह.
होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका का दावा—ईरान के 16 माइन बिछाने वाले जहाज तबाह
मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच अमेरिका ने बड़ा दावा किया है कि उसकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास माइन बिछाने की तैयारी कर रहे ईरान के 16 जहाज को नष्ट कर दिया है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस कार्रवाई का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें इन जहाज पर हमले होते हुए दिखाई देते हैं।
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी बलों ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में खड़े ईरान के 10 जहाज को निशाना बनाया है।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से जहाजों की आवाजाही गंभीर रूप से प्रभावित हो गई है।
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया में तेल आपूर्ति के लिए सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक माना जाता है, इसलिए यहां बढ़ता तनाव वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए भी चिंता का विषय बन गया है।