Published On :
19-Jan-2025
(Updated On : 19-Jan-2025 11:15 am )
रूस-यूक्रेन जंग में भारतीय नागरिकों की मौत और लापता होने पर विदेश मंत्रालय का बयान.
Abhilash Shukla
January 19, 2025
Updated 11:15 am ET
रूस-यूक्रेन जंग में भारतीय नागरिकों की मौत और लापता होने पर विदेश मंत्रालय का बयान
भारतीय विदेश मंत्रालय ने रूस-यूक्रेन युद्ध में भारतीय नागरिकों की मौत और लापता होने के मामलों पर बयान दिया। मंत्रालय ने जानकारी दी कि रूस की सेना में सेवा दे रहे 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है।
विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस स्थिति को "बेहद दुर्भाग्यपूर्ण" करार देते हुए कहा, "हमारा दूतावास रूसी अधिकारियों के संपर्क में है, ताकि मृतकों के पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाए जा सकें।"
उन्होंने बताया कि एक घायल भारतीय नागरिक का मॉस्को में इलाज चल रहा है, और उनके जल्द ठीक होकर भारत लौटने की उम्मीद है।
126 भारतीय मामलों की पुष्टि
मंत्रालय ने बताया कि रूस की सेना में शामिल 126 भारतीय नागरिकों के मामले सामने आए हैं:
96 लोग भारत लौट चुके हैं और उन्हें रूसी सशस्त्र बलों से छुट्टी दे दी गई है।
18 भारतीय नागरिक अभी भी रूस में हैं, जिनमें से 16 लापता हैं। रूसी अधिकारियों ने इन लापता लोगों के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दी है।
रिहाई और वापसी की मांग
मंत्रालय ने कहा, "हम बचे हुए भारतीय नागरिकों की शीघ्र रिहाई और सुरक्षित स्वदेश वापसी की मांग कर रहे हैं।"