Published On :
28-Jan-2025
(Updated On : 28-Jan-2025 10:40 am )
पद्म पुरस्कारों पर सोनू निगम का सवाल: किशोर कुमार और अलका याग्निक को क्यों नहीं मिला सम्मान?.
Abhilash Shukla
January 28, 2025
Updated 10:40 am ET
पद्म पुरस्कारों पर सोनू निगम का सवाल: किशोर कुमार और अलका याग्निक को क्यों नहीं मिला सम्मान?
गणतंत्र दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने 139 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया, जिसमें सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल थे। इस वर्ष, संगीत जगत से बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण और अरिजीत सिंह को पद्म श्री से नवाजा गया।हालांकि, इन पुरस्कारों को लेकर मशहूर गायक सोनू निगम ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि संगीत जगत की कुछ महान हस्तियों को अब तक यह सम्मान नहीं मिला है। सोनू ने कहा, "मोहम्मद रफी साहब को सिर्फ पद्मश्री तक सीमित रखा गया और किशोर कुमार जी को अब तक कोई पद्म सम्मान नहीं मिला।"
उन्होंने आगे कहा कि "अलका याग्निक, जिनका करियर अभूतपूर्व रहा है, और श्रेया घोषाल, जो अपनी कला से सालों से लोगों का दिल जीत रही हैं, जैसे कलाकार भी इस सम्मान से वंचित हैं। सुनिधि चौहान ने अपनी अनूठी आवाज से एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया है, लेकिन उन्हें भी अब तक कोई सम्मान नहीं मिला।"
सोनू निगम के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या पद्म पुरस्कारों के चयन में कुछ महत्वपूर्ण नाम अनदेखे रह जाते हैं। संगीत जगत में इन सवालों ने एक बार फिर से इन सम्मानों के मापदंडों पर चर्चा को तेज कर दिया है।