लंदन में बड़ी कूटनीतिक हलचल: ज़ेलेंस्की की यूरोपीय नेताओं से मुलाक़ात, नए शांति प्रस्ताव पर चर्चा तेज.
लंदन में बड़ी कूटनीतिक हलचल: ज़ेलेंस्की की यूरोपीय नेताओं से मुलाक़ात, नए शांति प्रस्ताव पर चर्चा तेज
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर, फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर फ़्रिड्रिख़ मर्त्ज़ से महत्वपूर्ण मुलाक़ात की।
इस उच्च-स्तरीय बैठक में पिछले हफ़्ते यूक्रेनी और अमेरिकी अधिकारियों द्वारा तैयार किए गए नए शांति प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा हुई।

यूरोपीय नेताओं ने इसे निर्णायक वक़्त" बताते हुए कहा कि
यूक्रेन को समर्थन बढ़ाना और रूस पर दबाव बनाना बेहद जरूरी है, ताकि जंग को समाप्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।
उनका कहना है कि यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और प्रयास की आवश्यकता है, खासकर ऐसे समय में जब अमेरिका यूक्रेन पर रूस के साथ तेजी से किसी समझौते की ओर बढ़ने का दबाव बढ़ा रहा है।
ज़ेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेन संशोधित शांति प्रस्ताव को अमेरिका के साथ साझा करेगा। वर्तमान में वे नेटो अधिकारियों से मुलाक़ात के लिए ब्रसेल्स पहुंचे हुए हैं।
इसी बीच, पिछले हफ़्ते फ़्लोरिडा में यूक्रेन और अमेरिकी वार्ता टीमों के बीच तीन दिनों तक चली गहन बातचीत में, यूक्रेनी अधिकारियों ने अमेरिका समर्थित प्रस्ताव में बदलावों की मांग की। यह प्रस्ताव व्यापक रूप से रूस के पक्ष में माना जा रहा था, जिसके चलते कीव ने कई संशोधनों पर ज़ोर दिया।
यह बैठक यूक्रेन संकट को समाप्त करने की दिशा में कूटनीतिक गतिविधियों को एक बार फिर तेज करती दिख रही है।