आंध्र प्रदेश के ग्रेनाइट खदान में बड़ा हादसा, 6 मजदूरों की मौत, 10 से ज्यादा घायल, मरने वाले सभी ओडिशा के.
नई दिल्ली।आंध्रप्रदेश के बापटला के एक ग्रेनाइट खदान में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें छह मजदूरों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा मजदूर घायल हो गया। मरने वाले सभी मजदूर ओडिशा के थे। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रविवार को बापटला जिले के बल्लीकुरवा में सत्यकृष्ण ग्रेनाइट खदान में चट्टान का एक बड़ा हिस्सा ढहने से यह हादसा हुआ। उस वक्त खदान में 16 मजदूर मौजूद थे। इस दुर्घटना में छह लोगों की तुरंत ही मौत हो गई और दस अन्य मजूदर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल होने वाले मजदूरों को नरसारावपेट के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है और दुर्घटना के कारणों की गहल जांच के आदेश दिए हैं।