इसरो का ऐतिहासिक कदम: भारत ने सफलतापूर्वक की सैटेलाइट डॉकिंग.
इसरो का ऐतिहासिक कदम: भारत ने सफलतापूर्वक की सैटेलाइट डॉकिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (स्पैडेक्स) के तहत उपग्रहों की ‘डॉकिंग’ को सफलतापूर्वक अंजाम देकर इतिहास रच दिया है।

इसरो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस उपलब्धि को साझा करते हुए लिखा, "यह एक ऐतिहासिक पल है।" इस उपलब्धि के साथ भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है।
स्पैडेक्स मिशन को 30 दिसंबर को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भारतीय समयानुसार रात 10 बजे लॉन्च किया गया था। यह मिशन भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।