दमिश्क पर इजराइली हमला: सीरियाई मंत्री ने बताया 'कोई जीत नहीं', 3 की मौत, 34 घायल.
दमिश्क पर इजराइली हमला: सीरियाई मंत्री ने बताया 'कोई जीत नहीं', 3 की मौत, 34 घायल
इजराइल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में स्थित सीरियाई सेना के मुख्यालय पर हमला किया। इस हमले में अब तक तीन लोगों की मौत और 34 के घायल होने की पुष्टि सीरियाई स्वास्थ्य मंत्रालय ने की है।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सीरिया के सूचना मंत्री हमज़ा अल-मुस्तफ़ा ने कहा कि इजराइली हमले कोई सैन्य जीत नहीं, बल्कि अपनी सरकार पर बने आंतरिक दबावों से ध्यान भटकाने की कोशिश हैं।
सरकारी मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, सुवेदा प्रांत के लोग सीरिया की एक मजबूत नींव हैं और वे हमेशा से इस मातृभूमि का अभिन्न हिस्सा रहे हैं।"
इजराइल की ओर से भी इस हमले को लेकर तीखी बयानबाज़ी की गई। इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल कांत्ज ने कहा, चेतावनियों का समय अब समाप्त हो चुका है, अब कड़े और दर्दनाक हमले किए जाएंगे।
वहीं प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा, हम अपने ड्रूज भाइयों की रक्षा और सीरियाई शासन के गिरोह को समाप्त करने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं।
इस ताज़ा हमले से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।