समझौते को तैयार ईरान मगर धमकी स्वीकार्य नहीं ;अरागची.
समझौते को तैयार ईरान मगर धमकी स्वीकार्य नहीं ;अरागची
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा है कि ईरान को समझौता करने में कोई हर्ज नहीं हैं, लेकिन समझौते धमकियों के दम पर नहीं होते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरागची ने कहा कि ईरान और अमेरिकी अधिकारियों के बीच कोई मीटिंग शेड्यूल नहीं है.
हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि ईरान निष्पक्ष और न्यायसंगत बातचीत के लिए तैयार है. उन्होंने बताया है कि ईरान इस मामले में तुर्की के साथ संपर्क में बना हुआ था.
अरागची ने ये भी कहा कि ईरान 'जंग' और 'समझौते' दोनों के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि ईरान 12 दिन के जंग की तुलना में अब ज्यादा तैयार है.
उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका के हस्तक्षेप की वजह से इस बार परिस्थितियां पिछले युद्ध से बहुत अलग होंगी.