ईरान के ख़िलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए अपने हवाई क्षेत्र या जमीन का इस्तेमाल कभी नहीं करने देगा;अजरबैजान.
ईरान के ख़िलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए अपने हवाई क्षेत्र या जमीन का इस्तेमाल कभी नहीं करने देगा;अजरबैजान
अजरबैजान ने कहा है कि वह अपने हवाई क्षेत्र या जमीन का इस्तेमाल किसी भी देश को पड़ोसी देश ईरान के ख़िलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए कभी नहीं करने देगा. अजरबैजान के विदेश मंत्री जेहुन बायरामोव ने ये बात कही
यह बयान ऐसे समय में आया है, जब ईरान पर अमेरिकी हमले की आशंका बढ़ रही है.
अजरबैजान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बायरामोव ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची से फ़ोन पर बातचीत की.
बायरामोव ने कहा कि क्षेत्र में हाल के दिनों में बढ़ता तनाव चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि अजरबैजान लगातार सभी पक्षों से अपील करता रहा है कि वे ऐसे कदम और बयान देने से बचें, जो ईरान और उसके आसपास के इलाक़ों में अस्थिरता पैदा कर सकते हैं.