उड़ानें रद्द होने पर इंडिगो एयरलाइन ने मांगी माफी , यात्रियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा.
उड़ानें रद्द होने पर इंडिगो एयरलाइन ने मांगी माफी , यात्रियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा
इंडिगो ने बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने और भारी देरी के बाद शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर आधिकारिक माफी जारी की है। एयरलाइन ने भरोसा दिलाया है कि रद्द हुई उड़ानों के सभी यात्रियों को जल्द ही फुल रिफंड दिया जाएगा।

नए संदेश में इंडिगो का कहना है,
"हम माफी चाहते हैं और समझते हैं कि पिछले कुछ दिन आप में से कई लोगों के लिए बेहद मुश्किल रहे हैं। यह समस्या तुरंत हल नहीं होगी, लेकिन हम अपनी सेवाओं को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं।
एयरलाइन ने यात्रियों को राहत देते हुए यह भी घोषणा की है कि 5 से 15 दिसंबर 2025 के बीच की यात्रा के लिए कैंसिलेशन और री-शेड्यूलिंग शुल्क पूरी तरह माफ किया जाएगा।
इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले ऑनलाइन फ्लाइट स्टेटस चेक करें और यदि उड़ान रद्द है तो एयरपोर्ट न आएं।
उधर दिल्ली एयरपोर्ट ने भी एक्स पर अपडेट दिया है कि इंडिगो की सेवाएं अब धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर लौट रही हैं, लेकिन साथ ही यात्रियों को सलाह दी है कि वे निकलने से पहले अपनी बुकिंग और फ्लाइट स्टेटस जरूर जांच लें।