जेल से इमरान खान के आरोप: आसिम मुनीर सत्ता के भूखे, तानाशाही चला रहे .
जेल से इमरान खान के आरोप: आसिम मुनीर सत्ता के भूखे, तानाशाही चला रहे
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पर गंभीर आरोप लगाए।
इमरान खान ने कहा कि मुनीर सत्ता के भूखे हैं और देश में सबसे बुरी तरह की तानाशाही चला रहे हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट में खान ने लिखा:
आर्मी चीफ आसिम मुनीर सत्ता के भूखे हैं, इसी वजह से उन्होंने पाकिस्तान में सबसे खराब तानाशाही लागू कर दी है। मुनीर को न नैतिकता समझ आती है और न इस्लाम।
उन्होंने आरोप लगाया कि 9 मई 2023 के दंगों की साजिश भी मुनीर ने ही रची और सीसीटीवी फुटेज चोरी करवाया। इमरान खान का कहना है कि इस मामले में मुनीर को उनसे माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान में कोई हाइब्रिड सिस्टम नहीं है, बल्कि जो मौजूद है, वह आसिम मुनीर की तानाशाही है।
खान ने दावा किया कि इसी वजह से डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज़ शरीफ की बजाय आसिम मुनीर को बुलाया।
साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके रिश्तेदारों, जिनमें दो भतीजे भी शामिल हैं, को राजनीति से कोई संबंध न होने के बावजूद अगवा कर लिया गया है।