अमेरिका के एनन्सिएशन कैथोलिक स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन की मौत, 20 घायल.
नई दिल्ली। अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में स्थित एनन्सिएशन कैथोलिक स्कूल में बुधवार को जबरदस्त फायरिंग हुई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हुए। बताया जाता है कि पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है।
अमेरिकी मीडिया के अनुसार बच्चे सुबह की प्रार्थना सभा में थे तभी गोलीबारी शुरू हो गई। मिनियापोलिस के दक्षिण-पूर्वी आवासीय इलाके में स्थित यह स्कूल यह स्कूल कैथोलिक चर्च से जुड़ा हुआ है। यहां प्री-स्कूल से लेकर 8वीं कक्षा तक के बच्चे पढ़ते हैं। मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज ने कहा कि हमारे बच्चों और शिक्षकों के लिए यह बहुत दर्दनाक है। उन्होंने बच्चों और अध्यापकों के लिए प्रार्थना की। घटना के बाद पुलिस, एफबीआई, फेडरल एजेंट्स और एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। स्कूल से जुड़े एक शख्स के मुताबिक, बच्चों को स्कूल से सुरक्षित निकाल लिया गया। मिनियापोलिस के मेयर जैकब फ्रे ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना कल्पना से भी परे है। इस घटना की भयावहता को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।