कोलकाता लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप: CCTV फुटेज में आरोपियों की करतूत कैद, चार गिरफ्तार.
कोलकाता लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप: CCTV फुटेज में आरोपियों की करतूत कैद, चार गिरफ्तार
दक्षिण कलकत्ता लॉ कॉलेज 24 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो आरोपी पीड़िता को कॉलेज गेट से अंदर घसीटते हुए नजर आ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स और पुलिस सूत्रों के अनुसार, फुटेज में देखा गया है कि पीड़िता को जबरन कॉलेज परिसर के गार्ड रूम की ओर ले जाया गया। यहीं पर 25 जून को कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत में कहा गया था कि मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे जबरदस्ती गार्ड रूम में ले जाने की साजिश रची थी। पुलिस के मुताबिक “सीसीटीवी फुटेज पीड़िता के आरोपों की पुष्टि करता है। इसमें तीनों आरोपी, सुरक्षा गार्ड और पीड़िता स्पष्ट रूप से नजर आते हैं। फुटेज की जांच की जा रही है।”
पुलिस को संदेह है कि छात्रा ने मनोजीत मिश्रा के विवाह प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, जिस कारण यह वारदात अंजाम दी गई।
अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है:
मनोजीत पर दुष्कर्म का आरोप है, जबकि अन्य दो पर वारदात का वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल करने का आरोप है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कॉलेज प्रशासन की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।