अफगानिस्तान में भूकंप: 20 से ज़्यादा की मौत, 115 घायल.
अफगानिस्तान में भूकंप: 20 से ज़्यादा की मौत, 115 घायल
अफगानिस्तान के पूर्वी इलाके में पाकिस्तान की सरहद के करीब 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 20 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई है।नांगरहार और कुनार सूबों में 115 से ज़्यादा जख़्मी लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, यह भूकंप रविवार देर आए भूकंप की गहराई 8 किलोमीटर थी। इसके बाद तीन और झटके महसूस किए गए जिनकी तीव्रता 4.5 से 5.2 के बीच रही।

एएफपी के मुताबिक, झटके अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद तक महसूस किए गए।
मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है क्योंकि प्रभावित सूबे दूरदराज और कठिन पहाड़ी इलाक़ों में हैं, जहां मकान आम तौर पर भूकंप-रोधी नहीं होते। तालिबान सरकार ने राहत संगठनों से अपील की है कि वे इन इलाक़ों में बचाव कार्य में मदद करें।
कुनार सूबे के प्रशासन के मुताबिक बाढ़ और भूकंप से हुए भूस्खलन के कारण सड़कें बंद हो गई हैं और बचाव कार्य सिर्फ़ हवाई मार्ग से संभव है। तालिबान अधिकारियों ने कहा कि उनके पास सीमित संसाधन हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संगठनों से हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराने की गुज़ारिश की है।