COP-30 में हड़कंप: वेलेम के यूएन क्लाइमेट समिट स्थल पर लगी आग, बातचीत रोकनी पड़ी.
COP-30 में हड़कंप: वेलेम के यूएन क्लाइमेट समिट स्थल पर लगी आग, बातचीत रोकनी पड़ी
ब्राजील के वेलेम में चल रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन कॉप-30 में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मंडप में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आयोजन स्थल को तुरंत खाली कराया गया। राहत की बात यह रही कि आग पर लगभग छह मिनट में काबू पा लिया गया।

धुएं के कारण कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिनका इलाज किया गया।
आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल सकी है।
इस घटना के चलते जलवायु परिवर्तन से निपटने के अगले कदमों पर हो रही अहम बातचीत को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।
संयुक्त राष्ट्र ने बयान जारी कर बताया कि बातचीत फिर शुरू होगी।