CBI की बड़ी सफलता: 26 साल से फरार मोनिका कपूर को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है.
CBI की बड़ी सफलता: 26 साल से फरार मोनिका कपूर को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कथित आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर को अमेरिका से हिरासत में ले लिया है। पिछले 26 वर्षों से फरार चल रही मोनिका को CBI की टीम बुधवार रात भारत लेकर पहुंचेगी। इस गिरफ्तारी को भारतीय एजेंसियों की एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।

मोनिका कपूर को अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट (ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट) ने भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि के तहत भारत को सौंपने की मंजूरी दी थी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने उनके उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत में उन्हें प्रताड़ित किया जा सकता है और इसलिए प्रत्यर्पण संयुक्त राष्ट्र के यातना विरोधी कन्वेंशन का उल्लंघन होगा।
CBI की टीम मोनिका को अमेरिका से हिरासत में लेकर एक अमेरिकी एयरलाइंस की फ्लाइट से भारत रवाना हो चुकी है और उनके बुधवार रात तक भारत पहुंचने की संभावना है।
मोनिका कपूर पर आरोप है कि उन्होंने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर 1999 में ज्वेलरी व्यापार के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए, जिनके ज़रिए भारतीय सरकार से शुल्क-मुक्त आयात का लाइसेंस प्राप्त किया गया। इस धोखाधड़ी के कारण भारत को लगभग 6.79 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 5.7 करोड़ रुपये) का राजस्व नुकसान हुआ।
भारत सरकार ने अक्टूबर 2010 में अमेरिका से मोनिका कपूर के प्रत्यर्पण की औपचारिक मांग की थी। अब, वर्षों की कानूनी प्रक्रिया और प्रयासों के बाद, यह प्रत्यर्पण संभव हो सका है,