श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की गिरफ्तारी;शशि थरूर ने जताई चिंता.
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की गिरफ्तारी;शशि थरूर ने जताई चिंता
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने विक्रमसिंघे की गिरफ्तारी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मामूली आरोपों में पूर्व राष्ट्रपति को हिरासत में लेना अनुचित है। थरूर ने श्रीलंका सरकार से बदले की राजनीति छोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि विक्रमसिंघे ने वर्षों तक देश की सेवा की है और वे सम्मान व गरिमा के हकदार हैं।

स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती
गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जेल अस्पताल ले जाया गया। थरूर ने भी इस पर चिंता जताते हुए उनके साथ मानवीय व्यवहार की अपील की।
3.jpeg)
विक्रमसिंघे का बयान
गिरफ्तारी से पहले विक्रमसिंघे ने कहा—
नमस्ते, मैंने कभी अपने लिए कुछ नहीं किया। मैंने सिर्फ श्रीलंका के लिए काम किया है। और मेरी गिरफ्तारी यह दिखाती है कि राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके किस तरह का प्रशासन चला रहे हैं।"
राजनीतिक पृष्ठभूमि
रानिल विक्रमसिंघे ने जुलाई 2022 में गोटाबाया राजपक्षे को हटाए जाने के बाद अंतरिम राष्ट्रपति का पद संभाला था। सितंबर 2024 के चुनाव में वे नेशनल पीपुल्स पावर के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके से हार गए थे।