गाजा युद्ध के 200 दिन, इजराइल ने तेज की बमबारी.
गाजा युद्ध के 200 दिन, इजराइल ने तेज की बमबारी
गाजा में इजरायल और फ़लस्तीनियों के बीच युद्ध छिड़े 200 दिन से अधिक हो गए हैं. हाल के कुछ सप्ताहों में इसराइल ने इस युद्ध के दौरान की सबसे भीषण बमबारी गाजा पर की है.अधिकतर बमबारी गाजा के उत्तरी इलाकों में की गई है. इसराइली सेना के एक प्रवक्ता के मुताबिक 25 ठिकानों को निशाना बनाया गया है, इनमें दक्षिणी ग़ज़ा की सैन्य निगरानी चौकियां और मिसाइल लांच पोस्ट भी शामिल हैं.

वहीं, हाल के दिनों में इजरायल पर हमले तेज करने वाले लेबनान के संगठन हिजबुल्लाह ने अपने दो सदस्यों की मौत की जानकारी दी है. हिज़्बुल्लाह का कहना है कि इनमें से एक की मौत लेबनान के टाइर शहर के पास हवाई हमले में हुई है.